मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी समस्याओं को समझाने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। किसी खास उपलब्धि को पाकर आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं,जो आपके लिए भविष्य में लाभदायक रहेगा। यदि आपने भागदौड़ अधिक की,तो मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा। माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।