मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी भी परिस्थिति में बुद्धि विवेक बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। जन कल्याण के कार्य पर पूरा ध्यान देंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि दिखेगी। सरकारी मामले को आप सावधानी से निपटाएं, नहीं तो उसमें आप कोई गलती कर सकते हैं।