मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे पर नहीं टालना है, नहीं तो समस्या बन सकती है।