मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के सलाह मश्वरे से कसी बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नए वाहन, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।