मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपके कुछ नए प्रयास आज सफल होंगे। यदि किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा। आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे।