मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद में पडने से बचना होगा। आप अपने मित्रों से धन उधार बिल्कुल ना लें, नहीं तो उससे आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है। परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आप किसी तीर्थ स्थान आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।