मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। घर व बाहर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप महत्वपूर्ण मामलों में किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। घर परिवार में आज कोई ऐसी बात उठ सकती है, जिससे बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे।