मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको मेहनत के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिलेगी,जितनी की आपको उम्मीद थी, जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको सोच समझकर ही किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आज किसी अनहोनी के होने की आशंका बन रही है,इसलिए सावधान रहें। आपके आज कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।