मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो बाद में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।