मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको निराशा हाथ लगेगी,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और आप दोनों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े समाप्त होंगे।