मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप अपने कामों की सूची बनाएं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आप पर हावी रहेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। भौतिक वस्तुओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।