मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर भाईचारे की भावना बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। अधिकारियों से बातचीत करते समय आप तालमेल बनाए रखें। घर परिवार के आवश्यक कार्यों को आज गति मिलेगी और आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।