मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी का सपना भी पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और किसी की सलाह पर आपको चलना अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।