Pisces Horoscope Today (आज का मीन राशिफल)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे और परिवार में सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपके जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी। आपको अपने किसी मित्र के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी इच्छा भी पूरी होगी।