मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। आपको धन के मामले में सावधान रहना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आप अपनी बचपन की यादें साझा करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने मन की समस्याओं को बताने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में भी आपके दिए हुए सुझावों का स्वागत होगा और आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।