मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी स्कीम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा और कोई महिला मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकती है, जिससे आपको बचना होगा। भाग्य को लेकर यदि आपने किसी काम को किया था, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।