मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज नौकरी में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई भी डील न करें। यदि आपका किसी संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।