मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानियां तो देगा, लेकिन अपनी अच्छी सोच से आप उससे निकलने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम को कल पर डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है उससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, यदि ऐसा है तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में कुछ आपसी लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं।