मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण आपके आसपास के लोग भी आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे,जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उनकी साख चारों ओर फैलेगी और उन्हें कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई विवाद लंबे समय से लटका हुआ है,तो आज वह सुलझ सकता है। परिवार में आपको मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।