मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए एक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम फैसला लिया, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें परीक्षा की तैयारियों में समस्या आ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप आज किसी को धन उधार देने से बचें।