मीन राशि के लोग कल्पनाशील, संवेदनशील और दयालु होते हैं। इन्हें कला, संगीत और आध्यात्मिकता में रुचि होती है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही भावुक और यथार्थ से दूर रहने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, चा, ची, झ, दो, दू
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन पीली चीजें दान करनी चाहिए।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और दूध से बनी सफेद चीजें दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन मीन राशि वालों को हनुमान जी की पूजा और उन्हें लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।