ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इनके विचारों से लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग विनम्र दिल वाले इंसान होते हैं। ये काल्पनिक दुनिया में ज्यादा रहते हैं। इनके पास धन आवश्यकता से अधिक होने के कारण कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत दयालु और उदार होते हैं। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ज्यादा इमोशनल होने की वजह से कई बार लोग इनके इस स्वभाव का फायदा उठा लेते हैं। मीन राशि के लोग पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, फिर भी सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए पैसे जमा करते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ही दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। येलोग नि:स्वार्थ स्वभाव के होते हैं।
मीन राशि के जातकों के आज के राशिफल की बात करें तो आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। व्यवसाय में आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई डील के भी फाइनल होने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय आप बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।