मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो विरोधी ऐसी स्थिति में आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही कलह को आप दूर करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उसे आपसी रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती है, इसलिए किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत सोच विचारकर करें।