मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी किसी भी आवश्यकता के लिए धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें,तो उसमें सावधान रहें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। व्यवसाय से जुड़े संबंध आज आपके बेहतर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी आप अपने अधिकारियों की नजरों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से पूरे कर पाएंगे।