मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आप अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण कुछ और नए मित्र बनाने में सफल रहेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका हल मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनका मनोबल और ऊंचा रहेगा। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी डील को फाइनल करना पड़े, तो बुद्धि व विवेक से निर्णय करें।