मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मन मुताबिक काम के मिलने से आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी।