मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान का ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, जिस कारण उन्हे पढ़ाई करने में भी समस्या आएगी। आपको अपने बॉस की बातों का पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।