मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने वाला रहेगा। आप अपने घर के बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन ना बना पाने के कारण भविष्य के लिए धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से व्यर्थ का वाद विवाद न करें। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से उन्हें कोई धन संबंधित सूचना भी मिल सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।