मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी संतान को कोई मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में अपने पिताजी की बातों का सम्मान करना होगा।