मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आपकी किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन घर में सुख शांति में कुछ खलल आ सकता है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने लगने के कारण भागदौड़ अत्यधिक होगी। विद्यार्थी किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।