मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे, क्योंकि आपके दैनिक खर्चों में इजाफा हो सकता है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बना कर रखना होगा। आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, जिनसे उनको घबराना नहीं है। यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो आपको विचार-विमर्श अवश्य करना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी दूसरों की बात मानना भी सही होता है। आपको काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।