मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। आप किसी नए काम की शुरुआत जीवनसाथी के लिए कर सकते हैं।