मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने सहयोगियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और रिश्तों को अहमियत देंगे, लेकिन आप किसी काम को धैर्य से करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर लेनदेन कर रहे हैं, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें और लिखापढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में आपको झूठा साबित किया जा सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या होगी।