मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है और आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आवश्यक कार्य में आप तेजी दिखाएंगे, तो इससे आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। साझेदारी में काम करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले परिजनों की मदद से सुलझेंगे, लेकिन आप आलस्य के चक्कर में किसी लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।