मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। सरकारी काम में उसके नीति और नियमों का पूरा पालन करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। व्यक्तिगत प्रयासों पर आपका प्रभाव रहेगा।