मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कुछ झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई लेनदेन करने से बचें, नहीं तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए आप दिन का कुछ समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगा।