मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका कोई भूमि, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा या आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमे भी आपको जीत मिलेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने विरोधियों से किसी बात को लेकर कोई बातचीत ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। माता-पिता से आज आप यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगी।