मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना बोलें। आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों को खरी खोटी सुनने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव न करें, नहीं तो इसका असर आपकी योजनाओं पर पड़ेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।