मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित किसी फैसले को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष करने की उधेडबुन में लगे रहेंगे और आप अपनी कोई जरूरी जानकारी आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उपहार आप अपनी जेब देखकर ही खरीदें। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।