मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई खोई हुई चीज आपको प्राप्त हो सकती है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपका कोई परिचित आपसे लंबे समय बाद मेल मिलाप कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनकी वाणी मान-सम्मान दिलवाएगी,जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति उनसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा,लेकिन आपके कुछ शत्रु भी पनप सकते हैं,जो आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे। व्यवसाय में आप यदि कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।