मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहेगा। कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आएगा, लेकिन आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है,जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर अपने आपको समझा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।