मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। कारोबार में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स में पड़ने से बचना होगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कुछ समस्याएं आएंगी, जिन्हें आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी।