मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका यदि कुछ धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह भी आपको आसानी मिल सकता है। महत्वपूर्ण कामों में आपको तेजी लानी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी परिजन का आगमन हो सकता है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार की बात पक्की हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्याएं खड़ी कर सकता है।