मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,लेकिन आपको कोई संपत्ति संबंधित सौदा पूरा होगा,जिसमें आपको कोई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने व्यापार में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आप संतान के बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।