मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। भावनात्मक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भौतिक विषयों पर आप पूरा जोर देंगे।