मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जो समस्या थी, वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। ज्यादा अधिक काम रहने के कारण सिरदर्द भी बना रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर भटकने के कारण पढ़ाई में मन कम लगेगा, जिससे उन्हें परीक्षा देने में समस्या आएगी। आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। ऑफिस में आपके किसी सहयोगी से आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है।