मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी आय और व्यय दोनों में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें तो उसकी पूरी पक्की लिखा पढ़ी करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करते देख आपके अधिकारियों को भी हैरानी होगी। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।