मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको कोई व्यापार संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको मन पसन्द कार्य सौंपा जाएगा। आय में वृद्धि होने से मन मुताबिक लाभ होगा,जिसके कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी,तो वह समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।