मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगी। आप किसी संपत्ति में निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको किसी मन में आए विचार को अपने व्यापार पर अमल करना होगा, उससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान किसी महत्वपूर्ण जानकारी के मिलने पर भी चुप रहना होगा। विरोधियों की चालों को आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे।