मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने कामों को सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करना होगा। संतान की संगति का ओर विशेष ध्यान देंगे। आपके ऊपर यदि कोई जिम्मेदारी है, तो आप उसमें ढील ना दें। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। जो विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित योजना में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।